बिहारशरीफ, जुलाई 5 -- Biharsharif News: वाहन की चपेट में आने से किशोरी जख्मी चेवाड़ा, निज संवाददाता । एनएच 333 पर अम्बेडकर चौक से कुछ दूर अनियंत्रित मारुति कार की चपेट में आने से बेंगुचा गांव निवासी दिनेश मांझी की पांच वर्षीय पुत्री सकिना कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये शेखपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची अपने परिवार के साथ धनबाद से आई थी और अम्बेडकर चौक के पास बस से उतरने के बाद रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से आ रही मारुति कार की चपेट में आ गयी। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...