Biharsharif News: वाहनों से डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ बस स्टैंड से 3 बदमाश गिरफ्तार बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड से बुधवार की रात पुलिस ने वाहनों से डीजल चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 100 लीटर चोरी का डीजल, एक ई-रिक्शा व डीजल निकालने में इस्तेमाल किये जाने वाले औजार बरामद किये गये हैं। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बुधवार की रात स्टैंड में खड़ी बसों से डीजल चोरी की सूचना मिली थी। इसी दौरान बस कर्मियों ने आरोपितों को देख लिया। उन्होंने तीन बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार बदमाशों में नईसराय मोहल्ला का पवन कुमार, मानपुर थाना क्षेत्र के बेलछीशरीफ गांव का रिक्शा चालक तालीम और गाढ़ापर मोहल्ला का अखिलेश कुमार शामिल है। पूछताछ में बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.