बिहारशरीफ, जुलाई 15 -- Biharsharif News: वज्रपात से किसान की मौत, भैंस की भी गई जान शेखपुरा, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के इंदाय मोहल्ले की काशीपुरम कॉलोनी के समीप बुधवार को बारिश के दौरान वज्रपात (ठनका) गिरने से 65 वर्षीय किसान अर्जुन यादव की मौत हो गई। हादसे में उनकी एक भैंस ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, अर्जुन यादव इंदाय खंधे में भैंस चराकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच तेज बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ ठनका गिरा, जिससे आसपास के लोग सहम गए। वज्रपात की चपेट में आने से किसान और भैंस दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...