बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- Biharsharif News: लायंस क्लब ने बच्चों के बीच बांटे पौधे फोटो : लाइंस क्लब : शहर के पहाड़पुरा मोहल्ला में कैंब्रिज ग्रुप के बच्चों की बीच पौधरोपन करते लाइंस क्लब के अध्यक्ष प्रमोद कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। लाइंस क्लब ने शनिवार को पहाड़पुरा मोहल्ला में कैंब्रिज ग्रुप के बच्चों के बीच पौधे वितरण किया। लायंस क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास मेघल, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, संस्थापक सदस्य अरविंद कुमार, सचिव पवन राज गुप्ता ने विद्यार्थियों को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया। अध्यक्ष ने कहा कि हरियाली ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। अगस्त में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मौके पर विकास माइटी व अन्य मौजूद रहे। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)

हिंदी हिन्दु...