बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- Biharsharif News: लापरवाही : नगर निगम के वार्ड-9 में नाले के टूटे ढक्कन के कारण हो रहे हादसे मोगलकुआं-बौलीपर मोहल्ले की सड़क पर जगह-जगह टूटे हैं लोहे के ढक्कन बारिश में जलजमाव से सड़क और नाले का मिट जाता है अंतर बाइक सवार और बच्चे अक्सर नाले में गिरकर हो रहे चोटिल फोटो : नाला मोगल : मोगलकुआं-बौलीपर मोहल्ले में नाले के टूटे और क्षतिग्रस्त लोहे की जाली। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ मोगलकुआं-बौलीपर मोहल्ले में नाले के टूटे और क्षतिग्रस्त लोहे की जाली स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन चुका है। इस कारण अक्सर हादसे हो रहे हैं। मोहल्ले की मुख्य सड़क पर कई जगह नाले की जाली टूटी हुई है। इससे राहगीरों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। बरसात के दिनों में जलजमाव होने पर सड़क पूरी तरह पानी ...