Biharsharif News: लहसुन से भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक
बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- Biharsharif News: रहुई थाना क्षेत्र के मंदिलपुर गांव के पास हुआ हादसा रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर मंदिलपुर गांव के दिग्घीपर मोड़ के पास गुरुवार की सुबह लहसुन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया है। चालक की मानें तो ट्रक पर लहसुन लोड कर पूर्णिया जा रहा था। तभी, उसे झपकी आ गयी और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। स्थानीय लोगों ने चालक को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और कार्रवाई में जुट गयी। (रहुई से रंजीत कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.