बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: लहना के महादलित टोले में बनेगा सामुदायिक शौचालय चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के लहना गांव के महादलित टोले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। स्थल का निरीक्षण जिला कोऑर्डिनेटर रोहन कुमार सिंह व बीडीओ अमर कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि गांव को खुले में शौच मुक्त करने और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से दलित टोलो में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...