बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: लंबित मामलों और विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश शेखपुरा, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में सोमवार को डीएम शेखर आनंद ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इसमें विकास कार्यों, जन-शिकायतों के निवारण और विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को भू-हस्तांतरण के लिए जल्द जमीन चिह्नित करने और नीलामपत्र वाद के बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। राजस्व मामलों में तेजी लाने के लिए सप्ताह में दो दिन कोर्ट लगाने को कहा गया है। अंचलाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए वरीय अधिकारियों ने दो-दो स्कूलों को गोद लिया है। डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों का शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण कराने और मनरेगा से लंब...