Biharsharif News: रोटरी क्लब ने अध्यक्ष के जन्मदिन पर लगाए पौधे बांटे खेल सामान
बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ बिहारशरीफ ने शुक्रवार को अध्यक्ष निरजा कुमारी के जन्मदिन पर पतासंग मध्य विद्यालय में पौधे लगाए और बच्चों के बीच खेल के सामान बांटे। अध्यक्ष निरजा कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बच्चों का सर्वांगीण विकास समाज की साझा जिम्मेदारी है। इसके लिए सबों को आगे आना चाहिए। सचिव धीरज कुमार ने कहा कि रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम स्थायी प्रभाव पैदा करना के आधार पर सामाजिक कामों को आगे बढ़ाया जा रहा है। मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन शोभा रानी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिन्हा, डॉ. अजय कुमार (पैथो), निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार, प्रधानाध्यापक वेंकटेश्वर कुमार, खेल शिक्षक श्याम किशोर कुमार, संगीता कुमारी व अन्य मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: समाजसेवी की पुण्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.