बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- Biharsharif News: रोज-रोज जाम से लोग हो रहे परेशान चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के अम्बेडकर चौक पर रोज-रोज लग रहे जाम से लोग खासे परेशान हैं। चौक के आसपास अतिक्रमण कर ठेला और दुकानें लगाने से सड़क काफी संकरी हो गयी है। इस वजह से अक्टर जाम की समस्या बनी रहती है। इतना ही नहीं हमेशा सड़क हादसे की भी आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...