Biharsharif News: रोजगार मेला में आज 2395 युवाओं को मिलेगी नौकरी
बिहारशरीफ, नवम्बर 4 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में गुरुवार को रोजगार मेला लगेगा। इसमें दो हजार 395 युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। मेला में 18 से 50 साल तक के आठवीं पास युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार के बाद युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें 19 कंपनियां योग्यता के आधार पर युवाओं का चयन करेगी। युवाओं से दो फोटो व शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ इसमें शामिल होने की अपील की है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: श्रम संयुक्त भवन में कल रोजगार मेला, 600 से अधिक युवाओं को नौकरी का मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.