बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: रोजगार कैंप 9 को, टीचिंग असिस्टेंट के 10 पदों पर होगी भर्ती शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला नियोजनालय की ओर से विशेष पहल की गई है। 09 नवंबर को जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन कैंप लगेगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कैंप में निजी क्षेत्र की फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी द्वारा टीचिंग असिस्टेंट के 10 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती ली जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक पास होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 14,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। रोजगार कैं...