बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: रोजगार का सुनहरा अवसर, शेखोपुरसराय आईटीआई में 9 को लगेगा जॉब कैंप सीआईएल एचआर सर्विसेज करेगी 30 इंजीनियर प्रशिक्षु व ऑपरेटरों का चयन 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग, पुणे व चेन्नई में नौकरी करने का मिलेगा मौका चयनित युवाओं को मिलेगा 18 से 20 हजार तक वेतन और अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 09 अक्टूबर को शेखोपुरसराय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार-सह-मार्गदर्शन कैंप लगेगा।

रोजगार कैंप की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी सीआईएल एचआर सर्विसेज लिमिटेड युवाओं का चयन करेगी। कंपनी द्वारा इंजीनियर प्रशिक्षु और ऑपरेटर के पदों ...