बिहारशरीफ, जुलाई 15 -- Biharsharif News: रेल लाइन परियोजना के खिलाफ तेज हुआ किसानों का विरोध सतौवा और पुरी के बाद जलालपुर के किसानों ने भी सौंपा आपत्ति-पत्र पावापुरी, निज संवाददाता। नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।

किसानों का आरोप सतौवा, पुरी, दशरथपुर और नसीरपुर के किसानों के बाद अब पुरैनी पंचायत के जलालपुर मौजा के रैयतों ने भी अधिग्रहण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और पूर्व मध्य रेलवे के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) को विस्तृत आपत्ति-पत्र सौंपा है। इसके साथ ही परियोजना को लेकर विरोध का स्वर अब एक-एक कर हर प्रभावित गांव से उठने लगा है। किसानों का आरोप है कि 20 जून 2026 को भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के आधार पर जलालपुर मौजा के करीब...