Biharsharif News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला विवाहिता का शव
बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर गुरुवार को बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे से विवाहिता का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी नीतीश कुमार की पत्नी जीरा देवी के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में रहती थी। एक दिन पहले ही गुजरात से ससुराल लौटी थी। चर्चा है कि ससुराल लौटने के बाद परिवार में विवाद हुआ था। अगली सुबह उसका शव बरामद हुआ। मां रीता देवी ने हत्या का आरोप लगाया है। सदर डीएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.