बिहारशरीफ, अक्टूबर 14 -- हरनौत पॉक्सो मामले में आरोपी दोषी करार Biharsharif News: हरनौत थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है मामला बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। हरनौत थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 जून 2024 को खेत में मूंग की फसल तोड़ने गयी सात साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया था। इस मामले में स्थानीय व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चार सह विशेष पॉक्सो जज एक प्रकाश कुमार सिन्हा ने हरनौत थाना क्षेत्र के पतसिया गांव निवासी अशोक पासवान को दोषी पाया है। सजा का निर्धारण पांच नवंबर को किया जाएगा। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जगत नारायण सिन्हा ने सभी सात लोगों की गवाही कराई थी। उन्होंने बताया कि घटना के दिन शाम में पीड़िता अपनी छोटी फुफेरी बहन के साथ गांव के खंधा में फसल तोड़ने गयी थी। आरोपित अशोक पासवान वहीं पर भैंस...