बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- Biharsharif News: रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में दीपा व आशीष अव्वल प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के इस्लामियां हाईस्कूल में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 36 हाई स्कूलों के युगल प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सीएस डॉ संजय कुमार, सीडीओ सतीश चांद एवं सुपरवाइजर सुनीता कुमारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में पांची हाईस्कूल के दीपा कुमारी व आशीष कुमार को प्रथम, मेंहुस हाई स्कूल के नवनीत व अंजली को दूसरा और तेउस हाई स्कूल के पुष्पम व शौर्य को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...