बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- झूले का हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत Biharsharif News: लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड में लगा था डिज्नीलैंड मेला मेला समाप्त होन के बाद झूले को खोल कर लोड कर रहे थे ट्रक पर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड में कई दिनों से डिज्नीलैंड मेला चल रहा था। मेला खत्म होन के बाद सोमवार की शाम झूले को खोलकर उसे दूसरी जगह पर ले जाने के लिए ट्रक पर लोड किया जा रहा था। अचानक झूले का एक हिस्सा ट्रक से नीचे गिर गया। उससे दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव निवासी 36 वर्षीय विपिन यादव के रूप में की गयी है। साथी मजदूरों ने बताया कि झूला को खोलने और ट्रक पर लादने के लिए देवधा गांव के चार मजदूर काम कर रहे थे। सभी मिलकर झूले का एक हिस्सा ट्रक पर लोड कर रहे थे। लोड ...