बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- Biharsharif News: सांसद प्रतिनिधि बनने पर इमाम गजाली को किया गया सम्मानित फोटो 24 शेखपुरा 02 - लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बाइपास रोड स्थित लोजपा (आर) जिला कार्यालय में शनिवार को समारोह आयोजित कर सांसद प्रतिनिधि बनने पर लोगों ने पार्टी के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि इमाम गजाली के सांसद प्रतिनिधि बनने से सांसद निधि का शेखपुरा विधानसभा में सदुपयोग होगा और पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा। राधे यादव की अगुवाई में समारोह में विजय पासवान, महेश पासवान, शेरू अली, अरबाज खान आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...