बिहारशरीफ, जुलाई 30 -- Biharsharif News: इस्लामपुर के ब्रह्मगावां में 564 एकड़ में आकार लेगा औद्योगिक हब डीएम व विधायक ने चिह्नित स्थल का लिया जायजा, ग्रामीणों से बात दूर कीं शंकाएं फूड प्रोसेसिंग व फैब्रिकेशन यूनिटें लगने से युवाओं को मिलेगा रोजगार, रुकेगा पलायन फोटो डीएम ब्रह्मगावां : इस्लामपुर के ब्रह्मगावां में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र का गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह, विधायक रुहेल रंजन व अन्य। बिहारशरीफ/इस्लामपुर, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करने के लिए इस्लामपुर प्रखंड के ब्रह्मगावां में 564 एकड़ में विशाल औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) बनाया जाएगा।

स्थलीय निरीक्षण गुरुवार को डीएम उदिता सिंह व विधायक रुहेल रंजन ने अधिकारियों की टीम के साथ मौक...