बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- Biharsharif News: फर्जी पाए गए 2729 राशन कार्ड होंगे रद्द, ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश पीडीएस दुकानों के स्टॉक की होगी भौतिक जांच, समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त आदेश जन वितरण दुकानों पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगेंगे सोलर रूफटॉप शेखपुरा, निज संवाददाता। डीएम शेखर आनंद ने जिले में जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और खाद्य सुरक्षा योजनाओं की प्रगति को लेकर कलेक्ट्रेट में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक की। डीएम ने कई सख्त फैसले लिये, जिनमें जांच के दौरान अपात्र और फर्जी पाए गए 2729 राशन कार्डों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्देश सबसे अहम रहा। डीएम ने जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को कड़ा निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न का वितरण हर हाल में सुनिश्चित...