बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: जमीन विवाद में तलवार से वार कर किया घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के कुशोखर गांव में जमीन पर जबरन कब्जे का विरोध करने पर एक व्यक्ति को तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल बैजू प्रसाद ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में चेवाड़ा थाने में गांव के ही नीतीश कुमार, कुन्दन कुमार सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उनकी जमीन कब्जाना चाहते हैं। सुबह में जब बैजू खेत गए थे, तभी तीनों आरोपी लाठी, तलवार और बरछी लेकर उनके घर आ धमके और पत्नी शांति व पोती शबनम से गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर सुनकर जब बैजू दौड़कर पहुंचे और विरोध किया, तो उनके सिर पर तलवार से हमला कर दिया। घायल का उपचार स्थानीय सीएचसी में कि...