बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: चंडी के तुलसीगढ़ गांव में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना मेनगेट व कमरों के दरवाजों का ताला तोड़कर घुसे घर में घर में सो रहे परिवार के लोगों को नहीं लगी घटना की भनक फोटो : चंडी चोरी-चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव में गुरुवार को घर में बिखरा सामान। चंडी, एक संवाददाता।

चोरी की घटनाएँ थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। रिटायर्ड आर्मी जवान व पुलिस के घर से 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। चोर इतने शातिर थे कि घर में सो रहे परिवार के लोगों को भनक भी नहीं लगी। आधी रात के बाद नींद खुली तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ। चोरों ने एक घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया है। कैमरा तोड़ने की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सूचना पाकर गुरुवार की सुबह पु...