Biharsharif News: राशन कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- Biharsharif News: राशन कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप चेवाड़ा, निज संवाददाता। राशन कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। नगर पंचायत निवासी सुन्दरी देवी ने आरोप लगाया है कि राशन कार्ड के लिए अंचल कार्यालय में फार्म जमा किया था। शनिवार को अंचल के कर्मी अक्षय कुमार द्वारा फोन करके राशनकार्ड बनाने के नाम षर 12 सौ की मांग की गयी। पैसा देने से मना किया तो फार्म वापस कर दिया। इधर, कर्मी अक्षय कुमार ने बताया कि पैसा मांगने का आरोप गलत है। बीडीओ अमर कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.