बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। शहर में बुधवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक हुई। पांच सितंबर को बिहारशरीफ में स्व. जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया जाएगा। बैठक में इसकी तैयारी को लेकर चर्चा की गयी। प्रखंड अध्यक्ष कुमार राज मनोरंजन सिंह ने कार्यकर्ताओं से अभी से ही इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में लग जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई वाहनों से दर्जनों लोग बिहारशरीफ पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में सुबोध कुमार,अरविंद प्रसाद, मनोज कुशवाहा, अखिलेश्वर कुशवाहा, नंदन सिंह, निरुपम भारद्वाज आदि शामिल हुए। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...