Biharsharif News: रामरूप प्रसाद सिंह की मनी पुण्यतिथि
बिहारशरीफ, अगस्त 22 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। शहर के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार के पिता सह समाजसेवी स्व. रामरूप प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पटेल नगर मोहल्ले में मनायी गयी। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि पूरे परिवार के बीच हमेशा उनकी कमी खलेगी। उनका स्नेह व आशीर्वाद हमेशा याद आता रहेगा। डॉ. ममता कौशाम्बी ने कहा कि उनकी कृतियों को आगे बढ़ाना ही सच्ची भक्ति होगी। मौके पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। उनके द्वारा दी गयी शिक्षा और ज्ञान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर परिवार के अन्य सदस्य व शुभचिंतक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.