बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- Biharsharif News: रामचंद्रपुर बस स्टैंड के 18 टर्मिनल सात वर्षों से बेकार, यात्रियों को नहीं मिल रहा लाभ करोड़ों की लागत से बने कारगिल और सरकारी बस पड़ाव भी सुविधाओं के इंतजार में पीपीपी मॉडल पर होगा आधुनिकीकरण, विभाग ने सर्वे रिपोर्ट भेजी सरकार को फोटो : बस स्टैंड : सरकारी बस स्टैंड का सर्वे करते इंजीनियर। फाइल फोटो बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर में आधुनिक बस परिवहन व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए बस पड़ाव आज भी अपनी पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। अगर शहर में बने चारों बस स्टैंड को पूरी क्षमता के साथ उपयोग किया जाय, तो शहर को जाम से मुक्ति मिलेगा। साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन, रामचंद्रपुर बस स्टैंड में बना 18 टर्मिनल पिछले करीब सात वर्षों से बेकार पड़े ह...