बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: नगरनौसा व परवलपुर में डिग्री कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित फोटो हिलसा02-हिलसा में बुधवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता रश्मि कुमारी अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक करते। हिलसा, निज प्रतिनिधि। भूमि सुधार उप समाहर्ता रश्मि कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल के अंचल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डिग्री कॉलेज के लिए भूमि उपलब्ध कराने और राजस्व महाअभियान की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि परवलपुर, नगरनौसा और थरथरी में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव की समीक्षा की गई। परवलपुर और नगरनौसा अंचल में भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। राजस्व महाअभियान की समीक्षा में चंडी, थरथरी, इस्लामपुर और परवलपुर ...