बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: रूट के हिसाब से रिक्शा को दिये जाएंगे अलग-अलग रंग सब्जी मंडी के लिए भी तय किये जाएंगे जगह राजगीर, निज संवाददाता। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने नयी पहल की गयी है। राजगीर में अब रूट के हिसाब से ई-रिक्शा चलेंगे। अलग-अलग रूट के रिक्शा को अलग-अलग रंग दिये जाएंगे। चालकों को पहचान पत्र भी दिया जाएगा। साथ ही सब्जी व फल विक्रेताओं के लिए भी अलग-अलग स्थान चिन्हित किये गये हैं। अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को वाहन मालिकों, तांगा चालकों, ई-रिक्शा चालकों और फुटपाथी दुकानदारों के संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता एवं डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि अलग रंग से पता चल जाएगा कि रिक्शा कौन से रूट का है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र और कुंड क्षेत्र में चलने वाले ई-...