बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: फोटो : राजगीर वाहन-राजगीर बाजार में गुरुवार को वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। राजगीर, निज संवाददाता। शहर के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया गया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बस स्टैंड, नाहुव मोड़ और बाणगंगा मोड़ के समीप वाहनों की जांच की गयी। उनके कागजातों की जांच के साथ वाहनों की तलाशी ली गयी। उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। (राजगीर से अनूप कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...