Biharsharif News: राजगीर नगर परिषद जदयू इकाई का हुआ विस्तार
बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- Biharsharif News: राजगीर, निज संवाददाता। जदयू कार्यालय गुरुवार को नगर परिषद इकाई की बैठक की गयी। नगर अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने बैठक की अध्यता करते हुए बताया कि कमेटी का विस्तार किया गया है। संगठन में 87 पदाधिकारी, 10 महासचिव, 10 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो मुख्य प्रवक्ता, एक कार्यकारी अध्यक्ष तथा दो प्रधान महासचिव बनाए गए। बैठक में प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य निराला पांडेय, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश भगत, वार्ड पार्षद अनिल कुमार, मयंक विभूति, हरिश्चंद्र प्रसाद, सुधीर उपाध्याय, जितेंद्र राजवंशी, रामाशीष चौधरी, सिद्धू मोदी, मनोज पांडेय, पिंटू पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.