बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- Biharsharif News: राजगीर नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित राजगीर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को बोर्ड की सामान्य बैठक की गयी। इसमें विकास व जनहित से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गयी। साथ ही नगर वासियों से यह वादा भी किया गया कि त्योहार के मौके पर लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद जीरो देवी ने किया। उन्होंने बताया कि बैठक में शहर में रौशन की बेहतर व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। नगर क्षेत्र में सरकारी नल-जल व गैस पाईपलाइन के विस्तार पर चर्चा की गयी। सशक्त स्थायी समिति के प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पर्व को ले सभी वार्डों में विशेष सफाई और खराब लाइटों की होगी मरम्मत शहर में जितने भी खराब या मरम्...