बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- Biharsharif News: राजगीर की मनमोहक वादियों के बीच बल्ले और गेंद की जंग बिहार के खेल इतिहास में सुनहरे पन्नों में दर्ज हुआ 11 अक्टूबर रणजी के मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के सफर की हुई शुरुआत चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन चरम पर रहा उत्साह रिंकू के मैदान पर उतरते ही मचा शोर, बिहार के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 11 अक्टूबर बिहार के खेल इतिहास में सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। राजगीर की मनमोहक वादियों के बीच बल्ले और गेंद के बीच जंग की नयी कहानी लिखी गयी। रणजी ट्रॉफी के मुकाबले से राजगीर खेल परिसर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के सफर की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- बिहार ने टॉस जीतकर किया क्षेत्ररक्षण का फैसला चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन उत्साह चरम पर रहा। हालांकि, द...