बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अम्बा गांव में शनिवार की देर शाम पोखर में डूबने से दिव्यांग किशोरी की मौत हो गयी। मृतका कृष्णा पासवान की 17 वर्षीया पुत्री मिनता कुमारी है। परिजनों ने बताया कि शाम को वह शौच के लिए गयी थी। उसी दौरान फिसलकर पोखर में गिर गयी। किशोरी मूक-बधिर थी। इस वजह से शोर नहीं मचा सकी और किसी को पता भी नहीं चला। काफी देर बाद खोजबीन के दौरान पोखर से उसका शव बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...