बिहारशरीफ, अक्टूबर 28 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रहुई बाजार में बुधवार को पुलिस ने किराना दुकान में छापेमारी कर चार किलो गांजा बरामद कर लिया। मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। साथ में 53 हजार 300 रुपये नकद, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बाइक और मोबाइल भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि गुप्त सूचना पर डेयरी सह किराना दुकान में छापेमारी की गयी। मौके से जगतनंदनपुर गांव निवासी मनोज कुमार व हर्षरंजन कुमार को पकड़ा गया है। मनोज का आपराधिक इतिहास पाया गया है। उसपर मारपीट, जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में केस दर्ज है। छापेमारी में संतोष कुमार सुमन, उपेन्द्र कुमार राम, उपेन्द्र कुमार आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पांच किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...