बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई बाजार स्थित भोलेनाथ मंदिर के पास से शनिवार को श्रद्धालुओं की टीम 151 फीट लंबे कांवर के साथ बाढ़ उमानाथ के लिए रवाना हुए। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं की टीम महादेव स्थान मंदिर से बजरंगी मोड़ होते हुए बाढ़ के लिए निकली। धर्मपाल कुमार, कमलेश व अन्य ने बताया कि बाढ़ स्थित प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर पहुंचकर गंगाजल भरेंगे। इसके बाद कांवर के साथ पैदल यात्रा कर सोमवार को रहुई बाजार स्थिति भोलेनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। कांवर यात्रा में अमित, अंकुश, रुदल, उमरीला देवी, संगीता देवी, मुकेश, विमलेश पंडित, विकास, गोलू, अश्विनी कुमारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ के भास्कर धाम से आज निकलेगी कांवर यात्रा

हिंदी हिन्दुस्त...