बिहारशरीफ, अक्टूबर 25 -- रबी खेती में मुनाफा बढ़ाने के उपाय Biharsharif News: रबी महाभियान : उपज की प्रोसेसिंग कर मुनाफा कमाएं किसान, वैज्ञानिक तरीके से करें खेती सीधे बाजार में फसल बेचने के बजाय ग्रेडिंग और पैकिंग कर लें ज्यादा दाम कृषि विभाग की अनुदान योजनाओं से जुड़कर आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील सिलाव में रबी महाभियान सह खेत बचाओ अभियान के तहत लगा जागरूकता शिविर फोटो रबी : सिलाव में रबी महाभियान के दौरान किसानों को प्रशिक्षण देते हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। रबी फसलों की पैदावार बढ़ाने और खेती को मुनाफे का सौदा बनाने के लिए शनिवार को सिलाव प्रखंड में रबी महाभियान सह खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें अन्नदाताओं को पुरानी पद्धति छोड़कर वैज्ञानिक खेती करने और सरकारी यो...