बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- Biharsharif News: बीईओ अस्थावां : अस्थावां बीआरसी में शुक्रवार को पदभार ग्रहण करतीं रत्ना दुबे। अस्थावां, निज संवाददाता। स्थानीय बीआरसी भवन में शुक्रवार को रत्ना दुबे ने बीईओ का कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने पर शिक्षकों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं। जियर स्कूल के एचएम रघुनंदन पासवान, अमावां के ओम कुमार पासवान, सारे के मो. साबिर अंसारी और मानपुर के प्रधान शिक्षक सूर्यकांत सिंह कांत समेत दर्जनों शिक्षकों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...