बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने शेखपुरा के पिंटू शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना विश्वविद्यालय के छात्र नेता और शेखपुरा निवासी पिंटू कुमार बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित हुए हैं। जबकि, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार और उपाध्यक्ष पद पर शक्ति कुमार चुने गए हैं। वहीं, अरियरी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निगम कुमार, शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में दीपक मेहता, घाटकुसुंभा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अखिलेश कुमार तथा चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में इकबाल अंसारी निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा शेखपुरा विधानसभा अध्यक्ष पद पर प्रिंस कुमार और जिला महासचिव अकबर खान मनोनीत हुए हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने अविनाश मिश्रा (शेखपुरा से संजय कुमा...