बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- Biharsharif News: हिलसा थाना क्षेत्र के भुई बाजार के पास हुई घटना पुलिस ने 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार, बाइक बरामद फोटो : हिलसा लूट-हिलसा में शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते डीएसपी रंजन कुमार व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि।

घटना का विवरण थाना क्षेत्र के भुई बाजार से पहले कृष्णा मंदिर के पास गुरुवार की शाम लुटेरों ने लूटपाट का विरोध करने पर युवक को बेरहमी से पीटा। उसे अधमरा करने के बाद बाइक व रुपये लूटकर फरार हो गये। पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बाइक भी बरामद कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि मंसा बिगहा गांव निवासी कौशल कुमार अपने बहनोई की बाइक लेकर रात को साढ़े नौ बजे किसी काम से भुई बाजार जा रह...