बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- Biharsharif News: परवलपुर थाना क्षेत्र के दादुपुर गांव की घटना पुलिस ने किया बरामद, पटना के दो आरोपित गिरफ्तार परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव से बुधवार को युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने की घटना सामने आयी है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत को बरामद कर लिया। पटना जिला के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एक कार भी जब्त की गयी है। मामले में लेन-देन का विवाद भी सामने आ रहा है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पूनम देवी ने शिकायत की थी कि उसके पति कैलाश रविदास के पुत्र छोटू रविदास को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गयी। 14 घंटे के अंदर आरोपित को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी शशिशेख...