Biharsharif News: मोबाइल छीनकर भाग रहा बदमाश धराया
बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा रेलवे स्टेशन मार्ग पर मोबाइल छीनकर भाग रहे एक शातिर को पुलिस ने खदेड़कर रंगे हाथ दबोच लिया। उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। बिहारशरीफ के लहेरी मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार मंगलवार को ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में मोबाइल पर बात करने के दौरान बाइक सवार दो झपट्टामारों ने उनका फोन झपट लिया और भागने लगे। पीड़ित ने शोर मचाया तो गश्त कर रही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर एक आरोपी को धर दबोचा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए शातिर की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर निवासी कैलू चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र प्रेम सागर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से पीड़ित का छीना गया मोबाइल तथा एक अन्य संदिग्ध मोबाइल बरामद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.