बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मोगलकुआं के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। डीएम उदिता सिंह ने यथाशीघ्र क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने का आदेश पथ प्रमंडल के अधिकारियों को दिया था। बिहारशरीफ पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करा दी गयी है। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...