बिहारशरीफ, अक्टूबर 14 -- Biharsharif News: मॉडल विद्यालयों में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को तुरंत योगदान देने का आदेश डीईओ ने प्रधानाध्यापकों को जारी किया आदेश प्रतिनियुक्ति से मुक्त करने के लिए सीधे कार्यालय में आवेदन देने पर जतायी नाराजगी आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई की दी चेतावनी बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले के सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल विद्यालयों) में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को तत्काल योगदान दिलाने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विभागीय आदेश का पूरी तरह से पालन कराने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके बावजूद कई प्रधानाध्यापकों ने निर्...