Biharsharif News: मेयर और नगर आयुक्त ने नगर निगम परिसर में लगाए पौधे
बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निगम कर्मियों ने स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर मेयर अनीता देवी व नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पौधे लगाकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया। इसके पहले लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। मौके पर उपमहापौर आईशा शाहीन, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धनंजय कुमार उर्फ पप्पू यादव, संजय कुमार आजाद, विनोद रविदास व अन्य मौजूद थे। इस दौरान सभागार में विशेष काउंसिल बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: गांधी जयंती पर साहिबगंज महाविद्यालय में चला अभियान यह भी पढ़ें- Kashipur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.