बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- Biharsharif News: मुहाने नदी के तेज बहाव में बहा सतनाग का डायवर्सन, कई गांवों का आवागमन ठप प्रखंड मुख्यालय, स्कूल और अस्पताल जाने वाले ग्रामीणों के सामने गंभीर संकट 3 किमी की अतिरिक्त दूरी और कच्चे रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हैं लोग प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी डायवर्सन को दुरुस्त करने की पहल नहीं फोटो चंडी बाढ़ : चंडी के सतनाग गांव के पास मुहाने नदी के तेज बहाव के कारण टूटा हुआ डायवर्सन। चंडी, एक संवाददाता। इस सीजन पहली बार मुहाने नदी में अचानक पानी बढ़ने और इसके तेज बहाव के कारण चंडी प्रखंड मुख्यालय से सटे सतनाग के पास बना डायवर्सन पूरी तरह बह गया है।

गांवों का संपर्क टूटना डायवर्सन के टूट जाने से सतनाग, मलबिगहा, नोनिया बिगहा, अमरौरा, द्वारिका बिगहा, सुमका आदि गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया ...