बिहारशरीफ, अक्टूबर 14 -- आलता बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं Biharsharif News: मिसाल : महिलाएं आलता बनाकर हर माह कमा रहीं 12 से 15 हजार रुपये बिन्द बाजार की महिलाएं हुनर से बदल रहीं परिवार की तकदीर दुर्गापूजा और छठ में बढ़ जाते हैं ऑर्डर, घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल फोटो : बिंद आलता : बिंद बाजार में आलता बनातीं महिलाएं। बिन्द, निज संवाददाता चंद्रभूषण पांडेय। हुनर और मेहनत के दम पर बिन्द बाजार की महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। घर के कामकाज निपटाने के बाद वे पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाला आलता तैयार करती हैं। इस पारंपरिक हस्तकला को रोजगार का जरिया बनाकर यहां की चार महिलाएं हर माह 12 से 15 हजार रुपये तक कमा रही हैं। उनके बनाए आलता की बिन्द, सकसोहरा, बाढ़ और बरबीघा समेत आसपास के बाजारों में मांग है। दुर्गापूजा औ...