बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- Biharsharif News: मारपीट व शराब मामले में 4 गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मारपीट के पुराने मामलों में फरार चल रहे आरोपी और शराब के नशे में धुत लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार शाह ने बताया कि मारपीट के एक पुराने मामले में आरोपी शाहबाज को सनैया गांव से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, महसोना गांव से स्थायी वारंटी प्रवीण राम को पकड़ा गया। जबकि, दुअनिया गांव से नशे में धुत अनिल राम और अजय रविदास को गिरफ्तार किया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...