बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- Biharsharif News: मारपीट की दो घटनाओं में 6 लोग घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता मारपीट के दो अलग - अलग मामलों में छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरारी थाना के दरियापुर गांव में बथान का रास्ता बंद किये जाने को लेकर गोतिया के लोग आपस में भीड़ गए। मारपीट में एक पक्ष से सूरज यादव, अमलेश यादव, धीरज कुमार, रिंकू देवी व मीना कुमारी घायल हो गयी हैं। इस मामले में राजो यादव सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं,शहर के गिरिहिंडा कच्ची रोड में पुराने विवाद में बाइक पर सवार युवकों ने रणवीर कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया है। इस मामले में सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...