बिहारशरीफ, अगस्त 1 -- Biharsharif News: मारपीट की तीन घटनाओं में तीन महिलाएं घायल धरमपुर में जमीन विवाद में महिला को घसीटकर बेरहमी से पीटा बिहटा गांव में घरेलू कलह में भाई-भौजाई ने की बहन की पिटाई लक्ष्मीपुर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धरमपुर में जमीन विवाद मारपीट का पहला मामला हथियावां थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने अनीता देवी को सरेआम घसीट-घसीटकर पीटा। पीड़िता की ओर से मारपीट करने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया गया है।

बिहटा का घरेलू विवाद मारपीट की दूसरी घटना बिहटा गांव में घटी, जहां आप...